More than 1 million Videos, Photos, Blogs And Music.
About Me

sachin sharma दोस्तों, इस बारे में फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं लिखूँगा, सिवाए इसके कि मैं पेशे से एक पत्रकार हूँ और फिलहाल नईदुनिया, इंदौर में कार्य कर रहा हूँ। मेरी उम्र 32 साल और पत्रकारिता में 11 साल का कैरियर है। इससे पहले स्वदेश, दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका अखबारों में रहा हूँ। पढ़ाई, विज्ञापन की भाषा में पीएचडी तथा हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य विषयों में एमए किया है। फिलहाल आईएमएस इंदौर से एमबीए कर रहा हूँ।
इसके इतर कई शौक हैं जिन्हें कुछ शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। लेकिन थोड़े में पढ़ने और घूमने यानी यायावरी का जबरदस्त शौक है। वाइल्ड लाइफ और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी भी मेरे शौक हैं। दोस्त और दुश्मन बनाने में मुझे मेहनत नहीं करनी पड़ती, अपने आप बन जाते हैं। मेरे दोस्तों का सर्कल चार-पाँच शहरों में है। विराट सर्कल है। काफी अच्छे लोग जीवन में जुड़े हैं। इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करता हूँ। आशा है कि आप लोगों में से भी कुछ अच्छे दोस्त मिलेंगे और आशंका है कि शायद कुछ अनचाहे दुश्मन भी मिलें।
तो फिर बाकी बातें होती रहेंगीं.......धन्यवाद।

आपका ही सचिन.....।

My Tags
My Portals (1)
अंतिम बार संशोधित: रविवार, 25 अक्टूबर, 2009 1:54 PM
Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]
RSS | About Us | Feedback | Advertise with us

Terms of Services | Privacy Policy


(c) 2008 Webdunia.com